
मेष
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों से जूझना पड़ेगा। आज आपके लिए निरंतर भागदौड़ की स्थितियां बनी रहेंगी और कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आध्यात्मिक बने रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा। जब वक्त मिले तो दोस्तों के साथ कुछ देर बैठें।
वृष
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा और आज आप नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। आप कुछ नए साहसिक कदम उठाएंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आपकी लोकप्रियता से विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा। आज ऑफिस के काम में आपको प्रशंसा प्राप्त होगी।
मिथुन
आप आत्म सुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आपको इसमें भाग्य का भी साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में कुछ कटुता आ सकती है और इस वजह से आप मन ही मन काफी परेशान महसूस करेंगे। बेहतर होगा कि इन बातों पर ध्यान देने की बजाए अपने काम पर फोकस करें।
कर्क
आज के दिन आपको कोई भी काम इस समय मकान और ज़मीन के सौंदों से भी अच्छे मुनाफे की संभावना दिखाई दे रही है। व्यवसाय हो या नौकरी दोनो ही क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे।
सिंह
आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। आप हर काम को अत्यंत युक्ति संगत व सुचारू ढंग से करेंगे और उसमें आपको मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। आपका मन प्रसन्न होगा। शाम के वक्त आपके स्वास्थ्य में किसी प्रकार का कष्ट हो सकता है और प्रतीत होगा। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं। इससे आपको धार्मिक पुण्य की प्राप्ति होगी। आपको आत्मसंतुष्टि मिलेगी।

कन्या
आज का दिन आपके लिए तनाव दूर करने वाला है। आपको घर, गृहस्थी और दांपत्य मामलों से संबंधित चीजों में कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। तनाव भी ठीक होगा। नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियों का आगमन होगा।

तुला
आज आपका मानसिक तनाव कम होगा और कुछ मामले में आपके मन के अनुरूप परिणाम मिलने से आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। संतान से संबंधित समस्याएं भी काफी कम हो जाएंगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। परिवार के लोगों से आपको हर प्रकार की मदद मिलेगी।
वृश्चिक
भाग्य और धर्म आदि बातों पर ध्यान संकेन्द्रित होगा। आज मन प्रसन्न होगा। आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। उत्तरार्द्ध में लोकप्रियता बुलंदियों पर होगी। परिवार के मामले में आज आपको हर प्रकार का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु
आज के दिन आपका खर्च के प्रति ध्यान खिंचेगा। शीत प्रकृति के रोग, ज्वर आदि से पीड़ित होंगे। खानपान की अनियमितता से बचना चाहिए। आज धनु राशि के लोगों को धन के मामले में लाभ होगा।

मकर
आज का दिन आपके लिए खुशहाली वाला रहेगा। आपके मन के अनुसार सभी कार्य पूर्ण होंगे। भाई बहन और बंधु बांधवों से हर प्रकार का सहयोग भी आपको मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कष्टप्रद रहेगा।
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों को आज कुछ मामलों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन संग्रह करने में परेशानियां आ सकती हैं। किसी मामले में पैसा अधिक खर्च होने से आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।
मीन
मीन राशि वालों को सलाह है कि आपको आज के लिए हर काम को बेहद सावधानी के साथ करना चाहिए। जल्दबाजी में कोई ऐसा काम न करें। आज आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई गलत काम न करें। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। भाग्य साथ देगा।