
रतलाम/ रतलाम में भाजपा के एक पार्षद की दबंगई देखने को मिली। कार्यक्रम में स्वल्पाहार देर से पहुचने पर भाजपा पार्षद ने नगर निगम कर्मचारी के एक कर्मचारी के साथ गली गलौज कर मारपीट कर दी। भाजपा पार्षद की दबंगई के विरोध में नगर निगम कर्मचारी लामबंद हो गए। पार्षद के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग को लेकर नगर निगम में काम बंद कर दिया। कर्मचारी एकत्रित होकर अजाक पुलिस थाने पहुचे। लगभग तीन घण्टे की जदोजहद के बाद पुलिस ने भाजपा पार्षद के खिलाफ मारपीट सहित एसटी एससी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। फिलहाल भाजपा पार्षद की गिरफ्तारी नही हुई है। थाने पर भाजपा के कुछ नेतागण भी नगर निगम कर्मचारियों से समझौते के लिए चर्चा हेतु पहुचे लेकिन निगम कर्मचारी नही माने।
शहर के वार्ड 29 में दोपहर करीब सवा बढ़ बजे होमगार्ड कालोनी के पास सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम था। कार्यक्रम में नगर विधायक चेतन्य काश्यप अतिथि थे। कार्यकम में आये अतिथियों ओर नागरिको के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी थी। स्वल्पाहार की जिम्मेदारी नगर निगम के जनसंपर्क विभाग के कर्मचारी हेमन्त बन्दोडिया पर थी। भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन होने के बाद अतिथि जाने लगे लेकिन स्वल्पाहार लेकर आने में निगम कर्मचारी हेमन्त बन्दोडिया को दस मिनिट देरी हो गयी। इससे वार्ड के भाजपा पार्षद परमानंद योगी आक्रोशित हो गए। निगम कर्मचारी हेमन्त ने इसके लिए माफी भी मांगी।
लेकिन भाजपा पार्षद परमानंद योगी ने निगम कर्मचारी हेमन्त को जमकर अश्लील गालियां देते हुए जाती सूचक शब्दो से संबोधित किया। इस पर वहां मौजूद कुछ अन्य निगम कर्मचारियों ने पार्षद को समझाया। इसके कुछ देर बाद भाजपा पार्षद परमानंद योगी वापस निगम कर्मचारी हेमन्त को हाथ पकड़ कर समीप बने सांस्कृतिक भवन के भीतर ले गए। जहाँ भाजपा पार्षद परमानद योगी ने निगम कर्मचारी हेमन्त के साथ जमकर मारपीट कर दी। शोर सुनकर नगर निगम के अन्य कर्मचारी आये ओर बीच बचाव कर हेमन्त को नगर निगम लेकर आये।
नगर निगम पहुचकर हेमन्त ने अपने अधिकारियो सहित साथी कर्मचारियों को घटना के बारे में जानकारी दी। हेमन्त के साथ हुई मारपीट से नगर निगम के कर्मचारियों में आक्रोश छा गया। निगम कर्मचारी काम बंद कर लामबंद होकर नगर निगम परिसर में एकत्रित हो गए। कर्मचारियों द्वारा निगम आयुक्त को मामले में एफ आई आर दर्ज कराने के लिए कहा। इस बात पर आयुक्त ओर निगम कर्मचारियों के बीच भी बहस हो गई। सभी कर्मचारी एकत्रित होकर अजाक पुलिस थाने पहुचे।
यहां भाजपा पार्षद परमानंद योगी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने की मांग की। कर्मचारियो ने थाना परिसर में नारेबाजी भी की।लगभग साढे तीन घण्टे की जदोजहद के बाद अजाक पुलिस ने निगम कर्मचारी हेमन्त बन्दोडिया की रिपोर्ट पर भाजपा पार्षद परमानंद योगी के खिलाफ मारपीट सहित अनुसूचित जाति अनुसूचितजन जाती अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल भाजपा पार्षद की गिरफ्तारी नही हुई है। जब नगर निगम कर्मचारी एफ आई आर की मांग को लेकर अजाक पुलिस थाने पर जमे हुए थे तब मामले में चर्चा के लिए भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ओर भाजपा पार्षद भगतसिंह भदोरिया थाने पहुचे । इन दोनों भाजपा नेताओं ने निगम कर्मचारियों से चर्चा की लेकिन कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े रहे। जिससे दोनो भाजपा नेताओं को वापस खाली हाथ लौटना पड़ा।