रतलाम, ( ivnews )
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। अलकापुरी कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथि उद्बोधन पश्चात उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं स्वास्थ्य विभाग से आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जो बच्चे कुपोषण से मुक्त हुए हैं, उन बच्चों को सुपोषित आहार प्रदाय किया गया। अतिथियों ने लाडली बहनाओं का भी सम्मान किया।
मुख्य अतिथि श्री काश्यप ने इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग तीन विभागों को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि यह विभाग सीधे जनकल्याण से जुड़े हुए हैं और जन-जन तक उनकी पहुंच है। यदि इन तीनों की सेवाएं समाज को बेहतर रूप से मिलती रहेगी, तो सभी का सर्वांगीण विकास निश्चित है। उन्होंने कहा कि बच्चों को किस प्रकार से पोषण दिया जाना है, यदि सक्षम नागरिको को भी को जागरूक किया जाए, तो कोई भी बच्चा कुपोषित नहीं रहेगा ।


कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से मिलेट्स एवं अन्य संतुलित चीजों से बनी हुई सामग्री की पोषण प्रदर्शनी भी लगाई गई। अतिथियों ने इसका अवलोकन किया और प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि ऐसे भोज्य पदार्थ हमारी दिनचर्या में शामिल होंगे, तो कोई भी बच्चा कुपोषित नहीं रहेगा।
कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, कलेक्टर अजय कटेसरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी, अनीता कटारिया, महामंत्री जयवंत कोठारी, पवन सोमानी, अनुज शर्मा, जुबिन जैन, संदीप यादव, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, सोना शर्मा, नंदकिशोर पंवार, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, सुबेन्द्र सिंह गुर्जर, एमआईसी सदस्य भगत सिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, वार्ड पार्षद देवश्री पुरोहित, निशा सोमानी, शक्ति सिंह राठौर, एल्डरमैन पूजा बोहरा, कविता चौहान, हिना मेहता, शबाना खान, धीरज कुंवर राठौर सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दिव्या शर्मा ने किया । आभार प्रदर्शन विवेक शर्मा द्वारा किया गया।–

By V meena

You missed

error: Content is protected !!