रतलाम (ivnews)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने जिले में महीनेभर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज किया। अभियान के पहले दिन ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत जिले के 25 भाजपा मंडलों में करीब एक लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी के बीच कार्यकर्ताओं और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके साथ ही जिलेभर में बूथ स्तर तक ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किए गए।
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
भाजपा के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री तथा देश के प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनसंपर्क गतिविधियों के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है।
अभियान के पहले दिन आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने बूथ स्तर पर दीप जलाए। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री मोदी के प्रति शुभकामनाओं और सेवा के संकल्प से जोड़ा गया।
शहर के प्रमुख स्थानों पर भी सजा दीपों का उजियारा
रतलाम विधानसभा क्षेत्र में भी अलग-अलग मंडलों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। दीनदयाल मंडल ने शहीद चौक, सूरजमल जैन मंडल एवं ठाकरे मंडल ने कालिका माता परिसर तथा मुखर्जी मंडल एवं अंबेडकर मंडल ने अलकापुरी स्थित भारत माता उद्यान में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया।
इन कार्यक्रमों में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, प्रवीण सोनी, इंदौर ग्रामीण प्रभारी शैलेन्द्र डागा, जिला महामंत्री महेश सोनी एवं जयवंत कोठारी सहित भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, अनिता कटारिया, सोनू यादव, जुबिन जैन, कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मंत्री अनुज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना, नीरज बरमेचा, सोशल मीडिया संयोजक तन्मय त्रिवेदी, आईटी सेल के नीलेश राव, मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा, नंदकिशोर पंवार, निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन, जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, आरडीए सदस्य, एमआईसी सदस्य, पार्षद एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एक लाख दीपों के इस आयोजन के साथ भाजपा ने सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ते हुए महीनेभर चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!