मेष
आज का दिन जातक का सिद्धिदायक रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, विरोधी नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे। आज उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपका मेलजोल बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन मंगलमय रहेगा। अध्यात्म में समय देंगे। सेहत सामान्य रहेगी।

वृषभ

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आज किसी भी कार्य को करने से पहले योजना बनाएंगे। आज जातक कार्यक्षेत्र में सफलता निश्चित मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सरकारी क्षेत्र से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवार में शांति का वातावरण रहेगा।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए व्यापार आदि में कोई नया मार्ग खोलेगा। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी डील होने से लाभ प्राप्त होगा। किसी परिचित के मिलने से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।

कर्क

आज का दिन जातक का समस्याग्रस्त रहने वाला है। व्यर्थ की यात्रा से तनाव महसूस करेंगे। आज जातक शारीरिक समस्या से व्यथित रहेंगे, मौसमी बीमारियों का प्रकोप बना रहेगा। आज महत्वपूर्ण कार्य विलम्ब से चलेंगे। धन संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है, व्यर्थ के खर्च आने से मन दुखी होगा। आज कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार के जोखिम से बचें।

सिंह

आज जातक का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहने वाला है। रुके हुए कार्य आज पूर्ण होंगे। व्यवहार कुशलता से बिगड़े कार्य सुलझा लेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। व्यवसाय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। खान-पान संयमित रखें। सर दर्द संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या

आज का दिन जातक को मान सम्मान में वृद्धि करवाने वाला होगा। व्यापार में धन की वृद्धि होगी। आज व्यवसाय में लाभ के सौदे हाथ लगेंगे। नौकरी-पेशा जातक के कार्य की सराहना उच्च अधिकारियों द्वारा की जाएगी। व्यावसायिक यात्रा से लाभ हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

तुला

आज जातक अपनी बुद्धि से बिगड़े कार्य भी बना लेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज आकस्मिक पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जिससे मन प्रसन्न होगा। सरकारी कार्य को लेकर भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। आज माता से लाभ होने की संभावना है। श्याम के समय जीवनसाथी के साथ नोकझोंक होगी।

वृश्चिक

आज का दिन जातक का व्यस्ततापूर्ण रहने वाला है। कार्य अधिक रहने के कारण मन मे अकारण क्रोध रहेगा, सलाह दी जाती है की जल्दबाजी में कार्य ना करे। मन में अकारण भय व्याप्त रहेगा। छोटे भाई से बाद विवाद हो सकता है सतर्क रहे। व्यर्थ खर्च होने के कारण आर्थिक परेशानी में आ सकते है। पैदल चलने में सावधानी बरते दुर्घटना होने के योग है।

धनु

आज के दिन जातक सामान्य ग्रह कार्यों में व्यस्त रहेंगे। एक के बाद एक कार्य से तनाव महसूस कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा नहीं है। व्यय अधिक होगा। नौकरीपेशा जातक अधिकारियों से सतर्क रहें। दिन के अंत तक आकस्मिक कार्य आने से यात्रा करनी पड़ सकती है। भोजन समय पर करे।

मकर

आज का दिन जातक का सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। आज निकट के व्यक्ति से सावधान रहें। आप अपने रहस्य भावुकता में आकर किसी के साथ साझा ना करे। पारिवारिक वातावरण में शांति रहेगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का प्लान बनाएंगे। सर्दी जुकाम का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ

आज जातक अपने आस पास का वातावरण खुशनुमा बनाएंगे। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी सहयोग प्रदान करेंगे। दिन के मध्य में आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है। कोई पुराने मित्र से फोन पर बातचीत होगी। धन निवेश के पहले अनुभवी व्यक्त की सलाह अवश्य लें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

मीन

आज का दिन जातक की आशाओं के अनुकूल रहने वाला है। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूर्ण होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। आज कार्यस्थल पर कुछ लाभप्रद सौदे हाथ आएंगे, जिससे भविष्य में भी लाभ होगा। आर्थिक योजनाएं आज सफल रहेंगी। रिश्तेदारों से कोई अशुभ समाचार प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

By V meena

error: Content is protected !!