रतलाम ivnews भारतीय जनता पार्टी संगठन ने रतलाम ग्रामीण विधायक को हरा दिया। भाजपा संगठन की टीम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा कर रहे थे तो दूसरी तरफ रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने अपनी टीम की कमान संभाल रखी थी।


भाजपा जिला अध्यक्ष और रतलाम ग्रामीण विधायक के बीच कोई राजनीति खेल नही हुआ था बल्कि दोनो के बीच यह खेल हुआ रस्सा खिंचने का ओरअवसर था रतलाम ग्रामीण धराड़ मंडल के गांव सिमलावदा में आयोजित बूथ संकल्प अभियान के दौरान, आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का, जिसमें विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने भी भाग लिया। अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में खेल प्रतियोगिता भी थी जिसमे रस्सा खींचो प्रतियोगिता में भाजपा कार्यकर्ताओं के दो दल बने जिसमे से एक दल का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह ने किया तो दूसरे दल का नेतृत्व रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने किया। दोनो दलों में रस्सा खींचो प्रतियोगितामे काफी जोर आजमाईश चली लेकिन जीत भाजपा जिला अध्यक्ष के दल को मिली।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!