रतलाम भाजपा की कर्नाटक चुनाव में हार के बाद मायूस बैठी रतलाम भाजपा में शनिवार की शाम को बवाल मच गया। पार्टी के कई पदाधिकारियों ने पार्टी में अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया। इन पदाधिकारियों द्वारा दिये गए त्यागपत्र की कॉपी अब सोशियल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। हालांकि भाजपा जिला अध्यक्ष इसे घर का मामला बताकर जल्द सुलझा लेने की बात कह रहे है।

रतलाम शहर की भाजपा राजनीति मे शनिवार की शाम को हड़कम्प मच गया। सोशियल मीडिया में अचानक कुछ पदाधिकारियों के पार्टी के पदों से इस्तीफे दिए जाने के पत्र वायरल होने लगे। सोशियल मीडिया में वायरल हुए इन इस्तीफो में मण्डल अध्यक्ष सहित कई बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप भी लगाए गए थे।इन त्यागपत्र के बाद भाजपा में हड़कंप है, हालांकि पार्टी के स्थानीय शीर्ष नेतृत्व का कहना है कि घर की बात है व आपस में बैठकर मामले का समाधान कर लिया जाएगा।
सोशियल मीडिया में जिन भाजपा पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओ के त्यागपत्र वायरल हो रहे है उनमें भाजपा कार्यकर्ता सुनील जोशी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट के राजेंद्र सिंह चौहान, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष ललीत शर्मा, बूथ नंबर 6 के बीएलओ नागेश राठौर, पिछड़ा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष मुकेश राठौर, बूथ नंबर 4 महामंत्री वार्ड नंबर एक के आकाश खरे के नाम है। इन सभी ने अपना त्यागपत्र भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा को भेज दिया है। त्यागपत्र देने का कारण पार्टी में उपेक्षा को बताया है, जबकि जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा का कहना है कि घर का मामला है, सभी से बात कर हल कर लिया जाएगा।

By V meena

error: Content is protected !!