मेष
आज आपका समय अच्छा है। व्यापार-व्यवसाय में नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार के लोगों का आज आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मकान-वाहन आदि खरीदने का उपयुक्त समय है। शासकीय कार्य में आ रही अड़चन दूर होगी।

वृषभ
आज स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार में अड़चन आएगी। व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। किसी अपने की स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। यात्रा आदि में सावधानी बरतें। किसी विशेष व्यक्ति से आपका मिलन होगा।

मिथुन
आज यात्रा आदि में सावधानी बरतें। वाहन चलाने से बचें। किसी व्यक्ति को उधार धन राशि न दें, नही तो हानि उठानी पड़ सकती है। पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार में परिवर्तन करने से नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कर्क
आज किसी नए कार्य करने की योजना बन सकती है। व्यापार में नई साझेदारी सोच विचार कर करें। किसी पर यकायक विश्वास न करें। पारिवारिक विवाद खत्म होने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में मांगलिक समाचार मिलेगा।

सिंह
आज कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमा आदि में विजय मिलेगी। समाज-परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी अपने से मिलना होगा। पत्नी आदि का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वाद विवाद से दूर रहें।

कन्या
आज नया काम शुरू करने से हानि उठानी पड़ सकती है। यात्रा व वाहन चलाने में सावधानी बरतें। व्यर्थ के कार्यो में धन नष्ट होगा। किसी परिचित की दुखद समाचार मिलेगी। व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है वाणी पर संयम रखें।

तुला
आज आपके साथ आकस्मिक दुर्घटना घट सकती है। परिवारिक मतभेद सामने आ सकते हैं। पुत्र-पत्नी से विवाद हो सकता है। किसी बड़े कार्य के हाथ से निकल जाने से हानि होगी। कोई बड़ा लेन-देन व साझेदारी सोच विचार कर करें।

वृश्चिक
आज व्यवसाय में नया काम या साझेदारी शुरू हो सकती है, जिससे आपको लाभ होगा। परिवार और समाज के लोगों से मान-सम्मान प्राप्त होगा। आज आप कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। प्रशासनिक क्षेत्र वालों को पद-प्रतिष्ठा मिलेगी।

धनु
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई नया काम नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। परिचित लोगों का सहयोग मिलेगा। मित्रों से धन लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर
आज आपको व्यर्थ के वाद-विवाद से बचना चाहिए। व्यापार आदि में नया काम या नई साझेदारी शुरू न करें। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। प्रशासनिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों का अधिकारियों से मतभेद उत्पन्न होंगे।

कुंभ
आज आप स्वास्थ्य के कारण परेशान रहेंगे। मानसिक तनाव शरीरिक पीड़ा होगी। व्यापार में किसी परिचित व्यक्ति के कारण हानि उठानी पड़ सकती है। आज लम्बी यात्रा पर न जाएं। परिवारिक लोगो से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

मीन
आज आपको व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कोई नया वाहन या मकान आदि आज खरीद सकते हैं। किसी धार्मिक कार्य का आयोजन घर परिवार में होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से लाभ प्राप्त होगा।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!