
रतलाम / रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना का घेराव करने जा रहे ग्रामीण क्षेत्र के युवक कांग्रेसियों को पुलिस ने घेराव करने के पहले ही गिरप्तार कर लिया। युवक कांग्रेसी प्राकतिक आपदा से बर्बाद हुई फसल के मुआवजा वितरण में भेदभाव किये जाने से नाराज थे। गिरप्तार किये गए 21 युवक कांग्रेसियों को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने सभी को जमानत पर रिहा कर दिया।

पिछले दिनों बारिश ओर ओले गिरने से रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के कई गावो में किसानों की फसल बर्बाद हो गयी थी। राज्य सरकार ने इनमें से कुछ गावो के किसानों को ही फसल बरबाद होने पर मुआवजा राशि प्रदान की। मुआवजा राशि देने में भेदभाव किये जाने से ग्रामीण ओर किसान नाराज थे। ग्रामीण ओर किसानों की नाराजी को देखते हुए आज युवक कांग्रेस ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओ ने रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना के घेराव करने की घोषणा की थी। घोषणा के मुताबिक आज युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए घेराव करने जा रहे थे। जिन्हें पहले से तैनात पुलिस बल ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सभी युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं कों पकड कर स्टेशनरोड थाने ले आई। थाने में भी युवक कांग्रेसी विधायक दिलीप मकवाना के खिलाफ नारे लगाते रहें। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया जहां से सभी को जमानत पर रिहा किया गया।