रतलाम। ivnews सैलाना से बदनावर गई एक बरात फ़ूड पाइजनिग का शिकार हो गई। आधे बराती इलाज के लिए बदनावर रुक गए तो आधे बराती बस में सवार होकर रतलाम के मेडिकल कालेज में इलाज हेतु पहुचे। सभी बरातियों की हालत अब खतरे से बाहर है। डाक्टरो की हड़ताल के बाद भी मेडिकल कालेज प्रबंधन मरीजो के बेहतर उपचार के लिए जुटा हुआ नजर आया। मेडिकल। कालेज के डीन स्वयं बीमारों का इलाज करते नजर आए।


मिली जानकारी के अनुसार सैलाना निवासी लालू के बेटे गोविंद की बरात आज बस से धार जिले के बदनावर के पास ग्राम धमाणा में गयी थी। शादी की सारी रस्मे पूरी कर बारात वापस सैलाना दोपहर को लौटना थी। बरातियों ने दोपहर को शादी समारोह में भोजन किया। भोजन के बाद बरातियों की तबियत बिगड़ने लगी। तबियत बिगड़ने पर कुछ बरातियों को बदनावर के सिविल हॉस्पिटल में इलाज हेतु ले जाया गया। जहां सभी को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया।

आज डाक्टरो की हड़ताल होने से बदनावर हॉस्पिटल से कुछ बरातियों को रतलाम इलाज हेतु भेजा गया। ये सभी बराती बरात ले गई बस से ही रतलाम के मेडिकल कालेज इलाज हेतु पहुचे। जहां करीब 25 बरातियों को इलाज के लिए भर्ती किया गया। इनमें महिला और बच्चे भी शामिल है। मेडिकल कालेज के डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता के मुताबिक बराती फ़ूड पाइजनिंग का शिकार हुए है। करीब 23 से 25 बाराती यहां एडमिट है। सभी की हालत अब खतरे से बाहर है। बच्चो पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। हड़ताल के बावजूद मेडिकल कालेज के डाक्टर अपनी सेवाएं यहां दे रहे है ।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!