तस्कर मल्लिका खातून बेटे सहित गिरप्तार

रतलाम बस में सवार एक तस्कर मा बेटे को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की। यह मा बेटे अवेध ब्राउन शुगर लेकर बस में सवार होकर इंदौर की ओर जा रहे थे। दोनो महाराष्ट्र के रहने वाले है।
रतलाम की स्टेशन रोड पुलिस को कल मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस क्रमांक MP09FA8951 में एक महिला जिसने जामुनी रंग का हिजाब पहन रखा है।और एक लड़का जिसने सफेद शर्ट पहना हुआ है।उसके बाल बड़े होकर चोटी रखी हुई है।यह दोनो अवेध रूप से ब्राउन शुगर लेकर इंदौर की ओर जा रहे है। यह बस शाम 7 बजे फवारा चौक से चलेगी।

सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बस में सवार इन दोनों को पकड़ा।इनकी तलाशी में इनके पास से 505 ग्राम अवेध ब्राउन शुगर जब्त की गई। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।जब्त मादक पदार्थ की अंतरष्ट्रीय कीमत करीब 50 लाख रुपये है। पकड़े गए आरोपी मल्लिका खातून पति खलील पठान उम्र 55 वर्ष ओर अफजल खान पिता जलील खान उम्र 24 वर्ष है। दोनो महारष्ट्र के अकोला के निवासी है।यह मा बेटे है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपि अफजल के खिलाफ आकोट फेल अकोला में भी एक एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज है।आऱोपी अवेध रूप से ब्राउन शुगर की पुड़िया बेचते हुए पकड़ा गया था।इनके पास से अवैध ब्राउन शुगर दो पैकेट में मिली थी।
पुलिस की इस कार्यवाही में स्टेशन रोड थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला, उपनिरीक्षक सचिन डावर , सत्येंद्र रघुवंशी,सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा , आई एम खान, प्रधान आरक्षक मुकेश ओसारी, दीपक मकवाना, नीलेश पाठक, अभिश्वक पाठक, महिला आरक्षक प्रतिभा परिहार, जितेंद्र सिंह, विजय शेखावत, पवन मेहता, धर्मेंद्र मैडा, मुकेश कुमावत ओर राहुल मारू का योगदान रहा।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!