रतलाम / मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वी डी शर्मा देर रतलाम पहुंचने के बाद आज सुबह शहर की सड़को पर टहलने निकल पड़े.और टहलते हुए खेल मैदान नेहरू स्टेडियम पहुंच गए,जहा उन्होंने खिलाड़ियों से मिलकर चर्चा की.


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा भाजपा संगठन सदस्य्ता अभियान के लिये बीती रात को रतलाम पहुचे.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अगवानी भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सहित कई कार्यकर्ताओ ने की. रात्रि विश्राम सर्किट हाउस मे किया.

आज सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा सर्किट हाउस से शहर की सड़को पर टहलने निकल पढ़े. उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विपलव जैन, भाजपा नेता प्रवीण सोनी, मनीष शर्मा भी साथ थे.

सर्किट हाउस से निकल कर शास्त्री नगर, न्यू रोड होते हुए खेल मैदान नेहरू स्टेडियम पहुंच गए. जहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने विभिन्न खेलो के खिलाड़ियों से चर्चा की. करीब आधे घंटे खेल मैदान पर रुकने के बाद स्टेडियम के बाहर लगी जूस की दूकान पर पहुचे जहा उन्होंने जूस पीया. इसके बाद वह वापस सर्किट हाउस पहुचे.

By V meena

You missed

error: Content is protected !!