
जावरा / मोटर साईकल से जा रहे भाजपा नेता का पुलिस द्वारा चालान बनाने को रोकना दो पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ गया. भाजपा नेता के समर्थकों और ग्रामीणों ने पुलिस पर भाजपा नेता के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए फोरलेन पर चक्का जाम कर दिया. उस दौरान हुए हंगामे मे भाजपा नेता बेहोश हो गए. उन्हें पहले जावरा हॉस्पिटल ले जाया गया जहा से उन्हें ratlamमेडिकल कालेज रेफर किया गया. चक्का जाम कर रहे ग्रामीणों की मांग थी की दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ करवाई हो. लगभग तीन घंटे की समझाइश और कार्रवाई करने के पुलिस अधिकारियों के आश्वाशन पर ग्रामीनो ने रात करीब दस बजे चक्का जाम समाप्त किया. पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया.
जावरा में ग्रामीणों द्वारा शुक्रवार रात को महू-नीमच फोरलेन पर किये गए चक्काजाम दौरान करीब तीन घंटे तक हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में वाहन फंसे रहै.
दरअसल, रतलाम जिले के पिपलौदा के भाजपा मंडल के कार्यसमिति सदस्य देवी सिंह गुर्जर शुक्रवार शाम करीब 7 बजे बाइक से रतलाम नाका से होकर गुजर रहे थे। यहां जावरा सिटी पुलिस वाहनों की जांच कर चालानी कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान देवी सिंह गुर्जर को रोका गया।
बताया जा रहा है कि पुलिस के रोकने पर वे नहीं रुके और अपनी बाइक भगाने की कोशिश की। उनके साथ परिवार की महिला भी थी। पुलिस ने उन्हें पकड़ा और चालान काट दिया। लेकिन देवी सिंह गुर्जर ने चालान नहीं भरा। इसे लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद पुलिस उन्हें पकड़कर अपने वाहन में बैठाने लगी। इस दौरान झूमाझटकी भी हुई। इसका वीडियो सामने आया है.. इसके बाद भाजपा नेता मोके से अपने गांव अरनिया गुर्जर चले गए थे लेकिन शाम करीब साढ़े सात बजे भाजपा नेता देवीसिंह गुर्जर अपने समर्थकों के साथ वापस पहुचे.भाजपा नेता के समर्थक और ग्रामीण भी मोके पर आ गए. और पुलिसकर्मियों के खिलाफ करवाई की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया.
जाम के दौरान भाजपा नेता बेहोश रोड जाम के दौरान बीजेपी नेता देवीलाल गुर्जर बेहोश हो गया। जिसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। देवीलाल गुर्जर पिपलोदा भाजपा मंडल में कार्य समिति सदस्य है। वे अरनिया गुर्जर के निवासी है। इसी गांव के लोगों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रोड को जाम किया था। मोके पर ग्रामीणो को समझने के लिये जावरा विधायक राजेंद्र पांडे के बेटे प्रांजल पांडे भी पहुचे ग्रामीणों को उन्होंने समझाया।
रात 10 बजे तक पुलिस अधिकारी उन्हें समझाते रहे। लेकिन ग्रामीण पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।जाम की सूचना पर रतलाम से एएसपी राकेश खाखा, डीएसपी अजय सारवान, जावरा एसडीओपी शक्ति सिंह चौहान समेत बल भी मौके पर पहुंचा। कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद ग्रामीण माने। रात करीब 10 बजे जाम खुला. भाजपा नेता देवी सिंह गुर्जर ने 16 दिन पूर्व जावरा के कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी प्रेम कुमार अहिरवार को लोकायुक्त से रिश्वत लेते पकड़वाया था। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि चालान काटने के दौरान कहासुनी हुई है। वीडियो देखा उसमें मारपीट जैसा कुछ नहीं है। चालान नहीं कटवाने पर पकड़कर गाड़ी में बैठाने की कोशिश की जा रही थी, जो कि गलत है। जावरा सिटी के एसआई दशरथ माली और हीरालाल परमार को लाटन अटैच कर दिया है। जांच के आदेश दिए है