सोशियल मीडिया पर  डली एक पोस्ट को लेकर  भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पुलिस को शिकायत की। शिकायत में आरोप युवा मोर्चा के आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियों कार्यक्रम मन की बात को लेकर  यह पोस्ट है।   डाली गई इस पोस्ट में   प्रधानमंत्री के विरुद्ध अभद्र और अपमानजनक टिप्पणियां की गई है। कांग्रेस के आईटी सेल प्रभारी द्वारा फेसबुक पर प्रधानमंत्री को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां किए जाने से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आक्रोशित  थे।


थाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आरोपी कांग्रेस नेता के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।  गिरप्तार कांग्रेसी  की हिमाकत के लिए कांग्रेस नेता भी थाने पहुच गए थे। थाने में कांग्रेसियों को सम्मान दिए  जाने पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ओर टी आई कि बहस भी हो गयी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  मन की बात के सौंवे एपिसोड को लेकर भाजपा द्वारा बडे पैमाने पर तैयारियां की गई थी। मन की बात का प्रसारण समाप्त होने के बाद अचानक से कांग्रेस के आईटी सेल प्रभारी द्वारा सोशल मीडीया प्लेटफार्म्स (फेसबुक) पर प्रधानमंत्री को लेकर अभद्र और अपमानजनक टिप्पणियां किए जाने की जानकारी सामने आई।

तरुण पोहावाला


फेसबुक पर प्रधानमंत्री के विरुद्ध की गई अपमानजनक टिप्पणियों की जानकारी मिलने से युवा मोर्चा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए । युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में स्टेशनरोड थाने पर जा पंहुचे। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के आईटी सेल प्रभारी तरुण अजीत जैन पोहावाला के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के पक्ष में और कांग्रेस के विरोध में जमकर नारेबाजी की। स्टेशन रोड पुलिस ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर आरोपी तरुण अजीत जैन पोहावाला के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस ने तत्काल करवाई करते हुए ,आरोपी तरुण जैन को हिरासत में ले लिया ।

पुलिस कार्रवाई के दौरान   कांग्रेसी तरुण पोहावाला  के पक्ष में  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पारस सकलेचा ओर मयंक जाट सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता थाने पहुचे।  थाने में कांग्रेस नेताओं ने  पुलिस से चर्चा कर तरुण को छोड़ने की मांग की लेकिन पुलिस ने कांग्रेसियों की एक नही सुनी। कांग्रेसियों को सम्मान देने की बात को लेकर  भाजयुमो कार्यकर्ताओ की टी आई से बहस भी हो गयी थी।

By V meena

error: Content is protected !!