रतलाम, । सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप को प्रदेश की राजधानी भोपाल एवं राजगढ़ जिले का प्रभार मिलने से रतलाम में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। राजगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह के पश्चात मंत्री श्री काश्यप के रतलाम आगमन पर शहर के मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला मंत्री सोना शर्मा, नेहा मेहर, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, कृष्णा सोनी, विनोद यादव, मंडल महामंत्री राकेश परमार मंचासीन रहे।
मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि उन्हे जो दायित्व मिला है, इसका पूरा श्रेय पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को जाता है, जिन्होने अथक प्रयास व मेहनत की है। भोपाल प्रदेश की राजधानी होने के साथ विकासशील नगर भी है। वहां विकास की कई संभावनाएं है। यह चुनौती भी है लेकिन मुख्यमंत्री जी ने जो भरोसा जताया है, उसमें सफल होना है। किसी भी राजनीतिक दल के लिए महत्वपूर्ण कार्य जनता से जुड़ाव का है। मुख्यमंत्री एवं संगठन द्वारा रक्षाबंधन पर्व मनाया जा रहा है, उसका बहुत अच्छा असर पड़ रहा है। हम सक्रिय व जवाबदार कार्यकर्ता है, हम सफलता पूर्वक सभी कार्य करेंगे। राजगढ़ में भी विकास की कई संभावनाएं है, इसीलिए रतलाम का नाम एवं मान बडे़ ऐसे कार्य लगातार करता रहूंगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि रतलाम से कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को प्रदेश की राजधानी भोपाल और राजगढ़ जिले का प्रभारी मंत्री बनाए जाना हर्ष का विषय है। उन्होने इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं संगठन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि रतलाम में किए गए कार्याें की दृष्टि से मुख्यमंत्री ने उन्हे टीम में महत्वपूर्ण स्थान दिया है। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया, आभार मंडल महामंत्री राकेश परमार ने माना। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!