रतलाम, । 
स्वाधीनता दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में विशाल तिरंगा वाहन रैली निकाली। इस रैली में शहरवासी भारत माता के जयकारे लगाते हुए निकले। रैली से रतलाम शहर राष्ट्रमय हो गया। रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन तिरंगा थामें आगे-आगे चले।


तिरंगा वाहन रैली का शुभारंभ दो बत्ती चौराहा से हुआ। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन के साथ भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मंचासीन रहे। तिरंगा वाहन रैली दो बत्ती चौराहा से आरंभ होकर काला घोड़ा चौराहा, कॉलेज रोड़, नाहरपुरा, घास बाजार, चौमुखीपुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, रानीजी का मंदिर, शहीद चौक, सैलाना बस स्टैण्ड, राम मंदिर, अलकापुरी चौराहा पहुंची। इसके बाद भारत माता उद्यान में रैली का भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं जयघोष के साथ समापन हो गया।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!