रतलाम ( ivnews ) दिल्ली में जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे विपक्षी सांसदों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में रतलाम में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर सराय स्थित शहीद चौक पर धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई।
कांग्रेस कार्यालय से रैली निकालकर शहीद चौक पहुंचे कार्यकर्ता
राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने किया। प्रदर्शन से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से रैली के रूप में रवाना हुए। हाथों में पार्टी के झंडे और सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए कार्यकर्ता शहीद चौक पहुंचे, जहां धरना देकर विरोध दर्ज कराया।


विपक्षी सांसदों से दुर्व्यवहार का लगाया आरोप
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली में जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे विपक्षी सांसदों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। कांग्रेस ने इस घटना को लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताते हुए केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि विपक्षी सांसदों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मामले में जवाबदेही तय करने और संबंधित पदों पर बैठे जिम्मेदार लोगों के इस्तीफे की मांग की।
ये रहे मौजूद
प्रदर्शन में संगठन महासचिव कमरुद्दीन कछवाया, पारस सकलेचा, ब्लॉक अध्यक्ष आशा राजीव रावत, प्रदीप राठौड़, शांतु गवली, मेहमूद शेरानी, रजनीकांत व्यास, बसंत पंड्या, राजीव रावत, राजनाथ यादव, रमेश पोरवाल, रवि वर्मा, हसमतुल्लाह शेख, तनवीर, युसूफ शाह, उदित मुणत, इकरार चौधरी, इक्का बेलुत, हसन अली, लालू स्टीफन, धर्मेंद्र शर्मा, शाकिर कुरैशी, प्रभु राठौड़, हेमंत नेका, जयश्री शनि राजहंस, आयशा कुरैशी, आरिफा कछवाया, रुखसाना बेगम, रश्मि परूकी, भरत सेन, शाहिद अंसारी, राजकुमार जैन, मकबूल कुरैशी, राजेश बोहरा, सलीम बागवान और हिम्मत जैथवार सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्त्ता मौजूद थे.

By V meena

You missed

error: Content is protected !!