रतलाम, । सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान का भाजपा मंडल अध्यक्षगण को तिरंगा वितरण कर विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया सहित भाजपा जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षगण उपस्थित रहे।


मंत्री चेतन्य काश्यप ने शहरवासियों के बीच जाकर तिरंगा वितरण का शुभारंभ किया। उन्होने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा ने डेढ़ करोड़ परिवारों के बीच जाकर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर शहरवासियों के बीच तिरंगा फहराएंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना, भाजपा मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, विनोद यादव, आदित्य डागा, कृष्णकुमार सोनी, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, राकेश परमार, सुबेंद्र गुर्जर, कमल सिलावट, नंदकिशोर पंवार, धर्मेंद्रसिंह देवड़ा, अनीता कटारा, प्रवीण सोनी, पवन सोमानी एवं हार्दिक मेहता सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!