रतलाम, । मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया गया। इस मौके पर संस्था पदाधिकारियों ने जीएसटी से जुड़ी समस्या के संबंध में मंत्री श्री काश्यप को विस्तृत रूप से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अपील एवं ऑडिट से संबंधित विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री श्री काश्यप ने समस्या के उचित निराकरण के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज प्रदेश सचिव वरूण पोरवाल, संभाग अध्यक्ष ललित पटवा, यूथ फोरम अध्यक्ष यशोवर्धन कोठारी, कांतिलाल चौपड़ा, सुभाष जैन, मितेश गादिया, रमेश पीपाड़ा, मनीष जैन, देवराज झालानी, विपुल भांगू, शुभम बरबेटा, संजय बाफना, रितेश गादिया, हर्ष कांसवा, उदय मेहता,  हेमंत मूणत आदि उपस्थित रहे। 

By V meena

You missed

error: Content is protected !!