रतलाम / सड़क निर्माण कार्य के लिए खड़े ट्रेक्टर और पानी के टेंकर को चुराने वाले एक युवक को पुलिस ने पकड़ा है. युवक के फरार साथी की पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस ने ट्रेक्टर ओर् टेंकर जब्त कर लिया है.

घटना का संक्षिप्त विवरण:-

फरियादी रूपेश पिरोदिया ने थाना माणकचौक पर सूचना दी की संत रविदास चौक से झाबुआ रोड करमदी तक चल रहे रोड निर्माण कार्य में लगे आयशर कंपनी के ट्रैक्टर और टैंकर के साथ 3 जुलाई .24 की शाम को करमदी रोड पर खड़ा किया था । ट्रैक्टर के पास एक रोड रोलर भी खड़ा था। सुबह 6 बजे उक्त स्थान पर जाकर देखा तो मेरा ट्रैक्टर और टैंकर गायब हो गया है. पास में खड़े रोड रोलर की बैटरी भी गायब है। कोई अज्ञात व्यक्ति ट्रैक्टर मय टैंकर के रोलर की बैटरी लगाकर चुरा कर ले गया। सूचना पर माणकचौक थाने पर धारा 303 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

पुलिस कार्यवाही का विवरण :–

पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक रणजीत सिंगार के नेतृत्व में अज्ञात चोर की पताराशी एवम ट्रैक्टर टैंकर की बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा चोरी गये ट्रेक्टर व पानी के टेंकर की रतलाम शहर एवं आस पास के गाँवो मे तलाश पतारसी की गई | 7 जुलाई 2024 को मुखबीर सूचना के आधार पर संदीग्ध विनोद पिता मांगीलाल गरवाल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम घटालिया (सादेड़ा) की तलाश कर हिकमतअमली पूछताछ करते रतलाम करमंदी रोड़ रतलाम ट्रेक्टर मय पानी टेंकर व रोलर की बेट्री अपने साथी राहुल के साथ चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर चोरी किए ट्रैक्टर के बारे पूछताछ करने पर ट्रेक्टर व पानी के टेंकर को लेकर मोरवनी स्टेशन के पास रावटी रोड़ गिट्टी के ढेर के पास बैचने हेतु छुपाकर रखना बताया । जिसे आरोपी के बताये अनुसार आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया ।

बरामद मशरुका :–

चोरी गये ट्रेक्टर व पानी के टेंकर किमती लगभग 5 लाख 50 हजार रुपये की बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी :-

1. विनोद पिता मांगीलाल गरवाल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम घटालिया (सादेड़ा) थाना रावटी जिला रतलाम

फरार आरोपी-

1.राहुल पिता कैलाश गरवाल जाति भील निवासी ग्राम घटालिया (सादेडा ) थाना रावटी जिला रतलाम (म.प्र.)

सराहनीय भूमिका —

मानक चौक थाना प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंगार उ.नि.प्रवीण वास्कले, सउनि.बसील गणावा, प्रआर नारायणसिह जादोन, दिलीपसिह रावत, आर. मुकेश गणावा, चन्द्रशेखर खटवड़, महेन्द्रसिह चुण्डावत, रणवीरसिंह, आर.चन्दरसिंह मार्को, सोनु राठौर, सायबर सेल से प्र आर मनमोहन शर्मा, आर.मयंक व्यास , विपुल भावसार व तुषार सिसोदिया की भूमिका सराहनीय रही है ।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!