रतलाम/ रतलाम  में कांग्रेस को आज एक बड़ा झटका और लगा है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल ने अपने पद से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को रतलाम में यह दूसरा बड़ा झटका है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल ने कांग्रेस से दिए अपने इस्तीफे में आरोप लगाया की प्रदेश कांग्रेस द्वारा जिला कांग्रेस संगठन को महत्व नहीं दिया जा रहा था और जिले में कांग्रेस को ठेका पद्धति से चलाया जा रहा था जिससे की आम कांग्रेसजन में गलता संदेश जा रहा था। उन्होंने पत्र में कहा की 75 वर्षो से वह और उसकेपरिवारजनों द्वारा कांग्रेस की सेवा की जा रही थी लेकिन अब इन सब बातो को देखते हुए वह कांग्रेस से इस्तीफा दे रहे है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल ने आज उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश के वन मंत्री नागरसिंह चौहान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया सहित कई नेता मौजूद थे। इसके पहले कांग्रेस से बगावत कर  निर्दलीय चुनाव लड़कर नामली  नगर परिषद अध्यक्ष बनी श्रीमती परिहार और चार पार्षद भाजपा में शामिल हुए थे।  जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल के भाजपा में जाने की अटकलें  राहुल गांधी के न्याय यात्रा  लेकर रतलाम पहुंचने के बाद से ही लगाई जा रहीं थी। राहुल गांधी के सरवन केंप के दौरान केंप में प्रवेश कों लेकर  जिला कांग्रेस अध्यक्ष  कैलाश पटेल के साथ जो कुछ हुआ था उससे वह काफी दुखी हुए थे।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!