रतलाम,  सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा का 45वां स्थापना दिवस बूथ क्रमांक 174 पर ध्वज वंदन कर मनाया। इसके पूर्व भारत माता एवं पार्टी के पितृ पुरूषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर मंत्री श्री काश्यप ने वार्ड क्रमांक 49 के बूथ क्रमांक 245 में निवासरत कांग्रेस नेता मनीष उपाध्याय एवं सुभाष राव को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। स्थापना दिवस पर मंत्री श्री काश्यप द्वारा पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वमोहन लोढ़ा के साहित्य का विमोचन भी किया गया।


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला मंत्री सोना शर्मा, विधानसभा सह संयोजक प्रहलाद राठौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता विश्वमोहन लोढ़ा, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, एमआईसी सदस्य सपना त्रिपाठी, रामू डाबी, अक्षय संघवी, वार्ड संयोजक महेश अग्रवाल, प्रभारी विपिन श्रीमाल, गौरव त्रिपाठी, शांतिलाल उपाध्याय, कमलेश पतरावाला, मुकेश तिवारी, महेश त्रिपाठी, जितेश अग्रवाल, सुबेंद्रसिंह गुर्जर, शेरू पठान आदि उपस्थित रहे।

By V meena

error: Content is protected !!