
रतलाम
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को जगाने के लिए मैदान में उत्तर पड़ी है। आज रतलाम शहर रतलाम ग्रामीण और सैलाना विधानसभा क्षेत्र का कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व विधायक जीतू पटवारी के आतिथ्य में और युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया, लोकसभा प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया सहित कई कांग्रेस विधायकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया वहीं युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने रतलाम संसदीय क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान के परिवार और उनके पति प्रदेश के वनमंत्री नागर सिंह चौहान पर गंभीर आरोपों लगाएं।

सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि 2014 के चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक नारा दिया था बहुत हुई महंगाई की मार..अबकी बार मोदी सरकार …..पेट्रोल का दाम था उस समय 60 रुपए था अब हो गया 110 रुपए …. जो राशन 5000 में आता था वह 20000 का हो गया है…. दवाई से लेकर कपड़े तक के दाम 20 गुना बढ़ गए हैं…. अब हर चीज में 20 प्रतिशत मोदी लेता है….उन्होंने कहा कि भाजपा ने अबकी बार 400 पार का नारा इसलिए दिया कि क्योंकि उन्हें संविधान बदलना है। एक बार संविधान बदल गया तो अगली बार चुनाव ही नहीं होंगे। देश में चुनाव खत्म हो जाएंगे तो आम आदमी का कोई अधिकार भी नहीं बचेगा।जो लोग बाबा साहब के संविधान से प्यार करते हैं उन्हें इस चुनाव में ताकत दिखानी पड़ेगी।

सम्मेलन में सबसे तीखे बोल मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रम भूरिया ने अपने ही कार्यकर्ताओं के लिए कह दी। उन्होंने कहा कि दो बाप के नहीं एक बाप के बनो जो…. दो बाप के हैं वह कल जाते हो तो आज चले जाएं… हमारे कार्यकर्ता उसका स्वागत करेंगे जो यहां बचे हैं उन्हें ना तो डरना है और ना ही बिकना है।क्योंकि जो डर गया वह मर गया।जिसे बिकना था वह खुलकर चले जाएं। लेकिन धोखा मत देना क्योंकि जो धोखा देता है वह मां के साथ धोखा करता है इतिहास तलवे चाटने वालों का नहीं लिखा जाता है। विक्रांत भूरिया यही नहीं रुके हैं उन्होंने रतलाम लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी अनीता चौहान के परिवार और उसके उनके पति प्रदेश के वन मंत्री नागर सिंह चौहान पर भी गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि इस परिवार पर 10 हत्याओं का आरोप है। वन मंत्री होने के बाद भी वह वनों की अवेध कटवाई करवा रहे हैं।अवेध रेत के माफिया हैं।अवैध खनन के माफिया हैं। इस तरह से चंबल के डाकू की तर्ज पर अलीराजपुर के डाकू बने हुए हैं। अगर वह डाकू रतलाम में आ गया तो क्या होगा।

सम्मेलन में रतलाम लोकसभा के प्रत्याशी पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया ने भावनात्मक रूप से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनका आखिरी चुनाव है और इसके बाद वह जन सेवा और समाज सेवा में जुट जाएंगे उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के 45 वर्षों में रतलाम सहित पूरे संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत कार्य किए हैं।और एक भी दाग राजनीतिक जीवन में उन पर नहीं लगा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उन्हें जिताने के लिए भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि इस बार हर हाल में चुनाव जीतना है और संविधान को बचाना है।

कार्यकर्ता सम्मेलन में महिदपुर रोड के विधायक दिनेश जैन, थांदला के विधायक वीर सिंह भूरिया,सरदारपुर के विधायक प्रताप ग्रेवाल, सैलाना के पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत सहित कई कांग्रेसी नेता और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।