रतलाम ivnews अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा प्रदेश संगठन ने गणतंत्र दिवस पर जोरो का झटका धीरे से देते हुए प्रदेश के चार भाजपा संगठन में बदलाव करते हुए जिलाध्यक्ष बदल दिए हैं। रतलाम में भी जिलाध्यक्ष को बदलते हुए पार्टी ने प्रदीप उपाध्याय को कमान सौंपी है।

भाजपा जिला संगठन में जिलाध्यक्ष बदलने की कवायत लंबे समय से चल रही थी। लेकिन विधान सभा चुनाव के बाद अब लोकसभा के बाद बदलाब होने की अटकलें लगाई जा रही थी। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के बनने के बाद से ही प्रदीप उपाध्याय को जिलाध्यक्ष बनने के राजनेतिक समीकरण बनने लगे थे जो नियुक्ति की घोषणा होते ही सही साबित हुए ।

जिलाध्यक्ष पद को लेकर जिला भाजपा के कई दावेदार थे लेकिन नियुक्ति होने की भनक अंत समय तक जिला भाजपा के बड़े नेताओं को भी नही लग सकी थी।

जिले के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने अंगवस्त्र पहनाकर बधाई दी और मुंह मीठा कराया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने नियुक्ति पर मंत्री श्री काश्यप का आभार व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष के रूप में श्री उपाध्याय की नियुक्ति होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। पार्टी के जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ केे पदाधिकारी सहित कई कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री काश्यप के यहां श्री उपाध्याय का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!