रतलाम, मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंच कर संगठन के प्रति आभार जताया। श्री काश्यप प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा से मिले और उन्हें नया दायित्व प्रदान करने पर धन्यवाद दिया। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने इस मौके पर श्री काश्यप को मुँह मीठा करा कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

श्री काश्यप बाद में भाजपा जिला पदाधिकारियों के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानन्द शर्मा से भी मिले और उन्हें धन्यवाद दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी, पार्टी नेता प्रवीण सोनी आदि उपस्थित रहे।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!