रतलाम/ नगर निगम कर्मचारियों के साथ अपने व्यवहार को लेकर हमेशा सुखियो में रहने वाले भाजपा के पार्षद परमानंद योगी के खिलाफ आज फिर नगर निगम के कर्मचारी ने पुलिस को लिखित शिकायत की है।
नगर निगम के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संतोष सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक को की गई शिकायत में बताया गया की वह नगर निगम में माली के पद पर कार्यरत है। आज वह सुबह दस बजे वार्ड क्रमांक 29 में कार्य कर रहा था तभी वार्ड 29 के भाजपा पार्षद परमानंद योगी आए और बोले की यह काम छोड़ और मेरे घर चल वहा झाड़ू पोछा करना है। मेने घर के काम करने से मना किया तो पार्षद परमानंद योगी ने मेरे साथ गाली गलौज कर मारपीट की। शिकायत में नगर निगम के दैनिक वेतन कर्मचारी ने मांग की है की भाजपा पार्षद के खिलाफ कारवाई की जाए।
उल्लेखनीय है की जून 2023 में भी भाजपा पार्षद परमानंद योगी के खिलाफ नगर निगम कर्मचारी हेमंत बंदोडिया ने मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया था। और करवाई नही होने पर नगर निगम कर्मचारियों ने काम बंद करने की चेतावनी दी थी।

By V meena

error: Content is protected !!