रतलाम

भाजपा पार्षद परमानंद योगी के खिलाफ आज पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया। भाजपा पार्षद के खिलाफ कल नगर निगम के एक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी ने अभद्र व्यवहार और मारपीट करने की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक को की थी।


भाजपा पार्षद के खिलाफ हुई शिकायत की खबर को IVNEWS ने कल प्रमुखता से प्रसारित किया था। जिसके बाद आज स्टेशन रोड पुलिस ने नगर निगम के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संतोष की रिपोर्ट पर भाजपा पार्षद परमानंद योगी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। फरियादी संतोष का कहना था की कल भाजपा पार्षद द्वारा उसके साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट किए जाने की रिपोर्ट करने पुलिस थाने गए थे लेकिन थाने पर मेरी यादव साहब ने रिपोर्ट नही लिखी थी। इसके बाद एस पी साहब और कलेक्टर को शिकायत दी थी। इसके पश्चात आज स्टेशनरोड पुलिस थाने पर मेरी रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने भाजपा पार्षद परमानंद योगी कें खिलाफ धारा 323,294,506 में प्रकरण दर्ज किया गया। फिलहाल भाजपा पार्षद की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!