
रतलाम IV न्यूज आज शाम सीएम डा मोहन के केबिनेट का विस्तार कर मंत्री मंडल को आकृति दी जा रही है। सोमवार शाम को होने वाले मंत्री मंडल में केबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्री सहित करीब 28 विधायको की मंत्री के रूप में ताजपोशी की जा रही है। मंत्री मंडल में रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप को भी केबिनेट मंत्री के रूप में स्थान मिलने जा रहा है। रतलाम शहर से लगातार तीसरी बार के विधायक निर्वाचित हुए चेतन्य काश्यप इस बार साठ हजार की लीड लेकर सर्वाधिक मतों से जीतने वाले विधायकों में शरीक हुए हैं। हाल ही में विधान सभा में विधायक पद की शपथ लेते हुए उन्होंने इस बार फिर वेतन भत्ते नही लेने की घोषणा की है। अब विधायक चेतन्य काश्यप मंत्री मंडल में शरीक होने जा रहे हैं, यह खबर मिलते ही विधायक काश्यप के समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं।
- विधायक चेतन्य काश्यप का राजनेतिक और सामाजिक सफरनामा
. रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी है। वह औद्योगिक, सामाजिक जीवन में रहे। वर्ष 2004 से राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश किया। रतलाम विधानसभा में बीते तीन चुनाव में सर्वाधिक मत से जीते। पहले चुनाव में 40000 से, दूसरे चुनाव में 43000 से और तीसरे चुनाव में 60000 मतों से जीते। आपने वेतन भत्ते एवं पेंशन का त्याग कर राशी शासनहित में समर्पित की। आपका जन सेवा, सर्वधर्म, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
. वर्ष 2014 में झाबुआ आदिवासी संसदीय उम्मदीवार के चुनाव संयोजक रहे और आजादी के बाद पहली बार यह सीट जीती।
. भाजपा के स्वयं सेवी संगठन, प्रकोष्ठ, एनजीओ सेल के राष्ट्रीय संयोजक एवं राष्ट्रीय कार्यसमीति के 6 वर्ष तक सदस्य रहे और म.प्र. में भाजपा के कोषाध्यक्ष रहे।
. वर्ष 2006 में म.प्र. लोकसभा व विधानसभा परिसिमन के संयोजक रहे। म.प्र. राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे।
. अयोध्या में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर के लिए 1 करोड़ रूपए की निधि अपने परिवार से प्रदान की।
. क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष है एवं रतलाम, मंदसौर, नीमच जिलों में 16 स्थान पर खेल चेतना मेला का आयोजन 20 वर्षों से कर रहे है।
. गरीबी से मुक्ति, विकास की युक्ति के रूप में 100 गरीब परिवार को निःशुल्क आवास देकर अहिंसा ग्राम की स्थापना की।
. कुपोषण अभियान के तहत पोष्टिक आहार देकर 1400 बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराया।
. मेडिकल कॉलेज की स्थापना करवाई, जिससे कोराना काल में झाबुआ, मंदसौर, नीमच एवं अन्य क्षेत्रों के हज़ारों लोगों के लिए बहुत उपयोगी रहा।
. मालवा क्षेत्र में जैन समाज के प्रमुख व्यक्तित्व है। वर्ल्ड जैन कन्फेडरेशन के चेयरमेन है और जीतो के संस्थापक है। 2004 में बार्सिलोना में विश्व धर्म संसद मे जैन प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व किया। उसमें ‘अपरिग्रह’ दर्शन पर शोध पत्र प्रस्तुत किया।
. इंडिया फस्ट फाउंडेशन के ट्रस्टी है। जिसका दिल्ली में शोध संस्थान है।