रतलाम ivnews

हमारे विधायक ने बताया, अगर अपने को इतना प्रेम है तो जॉइन करे कांग्रेस को…. ये बिल्कुल नही चलेगा….आप करवा देना नही तो आपके साथ बहुत बड़ी दुर्घटना घटना घट जाएगी तो भाजपा की बदनामी होगी आपकी तो कोई इज्जत नही है पर भाजपा की इज्जत खराब नही होना चाहिये यह बार समझ लेना….

…आपने पांच दलित समाज की महिलाओ को क्यो निकाला पहले यह बताइए.. कोई जवाब नही दिया जा रहा है।

…. अगर आपने कुछ गड़बड़ की तो में आपके खिलाफ एससी एसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज करवा दूंगा….

यह बोल उस वायरल वीडियो के है जिसमे रतलाम झाबुआ संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद गुमानसिंह डामोर ओर सैलाना के भारत आदिवासी पार्टी ( बाप ) के विधायक कमलेश्वर डोडियार संयुक्त रूप से सैलाना नगर पंचायत के अधिकारियों से नगर पंचायत से निकली गई पांच महिला सफाई कर्मचारीयो के सम्बंध में चर्चा करने के दौरान का है। सांसद और विधायक इस वीडियो में नगर पंचायत के अधिकारियों को साफ साफ चेतावनी देते नजर आ रहे है।

दरसल आज सैलाना में भारत विकसित संकल्प यात्रा पहुची थी। यात्रा के इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर ओर विधायक कमलेश्वर डोडियार मौजूद थे। कार्यक्रम में विधायक कमलेश्वर डोडियार ने हाल ही में नगर पंचायत से हटाए गए सफाई कर्मियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नगर पंचायत के कर्मचारी कांग्रेस के दबाब में काम कर रहे है। विधायक कमलेश्वर ने नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों को यहां तक कह दिया कि…..आप सब नोकरी छोड़ो पहले तो सारे कर्मचारी ओर कांग्रेस जॉइन करो…..एस डी एम सहाब ये बहुत बदमाशी कर रहे है नगर परिषद वाले….. आप सबको यह मेरी आखरी चेतावनी है।
कार्यक्रम में यह मुद्दा उस समय और तूल पकड़ गया जब कार्यक्रम खत्म होने पर सांसद और विधायक दोनों के सामने स्थानीय भाजपा नेताओं और कुछ सफाई कर्मी इसी बात को लेकर पुनः पहुच गए तब सांसद ओर विधायक ने अधिकारियों को संयुक्त रूप से तल्ख चेतावनी स्वरूप उपरोक्त बोल बोल दिए ।
नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारियों को चेतावनी देते सांसद गुमानसिंह डामोर ओर विधायक कमलेश्वर डोसियर वाला यह वीडियो अब सोशियल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

कार्यक्रम के बाद रतलाम आये सैलाना के भारत आदिवासी पार्टी ( बाप ) के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सैलाना नगर के जो गरीब लोग है उन लोगो को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर नही मिल पा रहा है। बहुत लोग परेशान है।मध्य प्रदेश सरकार की योजना का भी लाभ भी अधिकारी कर्मचारी क़े द्वारा नही दिया जा रहा है।प्रधानमंत्री मोदीजी की योजनाओं का लाभ भी नही दिया जा रहा है लोग बहुत परेशान है। सबको पता है कि पांच महिला सफाई कर्मियों को नोकरी से निकाल दिया है। करीब साढ़े तीन महीने हो गए। इसलिए गुस्सा तो पहले से ही था। आज वहा आये माननीय संसद साहब के सामने भी अधिकारी कर्मचारी झूठ बोल रहे थे। एस डी एम के सामने भी झूठ बोल रहे थे। तो फिर मैन उनको चमकाया की आपको राजनीति ही करना है। आप जिस पार्टी का फेवर कर रहे हो कांग्रेस पार्टी का तो आप लोग पार्टी जॉइन कर लीजिएगा ओर राजनीति करो और नोकरी छोड़ो।
कार्यक्रम था विकसित भारत संकल्प यात्रा थी।यह सरकारी यात्रा थी।मुझे बुलाये या नही में तो जाऊंगा,। मुझे सूचना आई थी। आज सांसद माननीय गुमानसिंह डामोर आये थे। में भी गया था। और भी जनप्रतिनिधि भी आये थे।मेरी चेतावनी का असर यह होगा कि बहुत जल्दी उनकी (कर्मचारियों) की रवानगी हो जाएगी।

By V meena

error: Content is protected !!