रतलाम IV न्यूज

मावठे की बारिश के बाद बदले मौसमी मिजाज़ ने ठंड का स्वागत कर दिया है। मंगलवार सुबह मौसम आशिकी रहा , कोहरे की चपेट में शहर ऐसा छिपा रहा जैसे बदलो ने शहर को ढक दिया हो । सुबह 9 बजे भी ऐसा लग रहा था जैसे सुबह के 5 बजे हो । धुंध के कारण वाहन चालकों को वाहन चलाने में भी दिक्कतो का सामना करना पड़ा। बदलते मौसम ने तापमान में भी तेजी से गिरावट की है। अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस और रात में तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सर्द मौसम होने से स्कूलों के समय में परिवर्तन करने की मांग भी उठने लगी है।

By V meena

error: Content is protected !!