रतलाम IV News
हाल ही में मध्य प्रदेश में विधान सभा के चुनाव के लिए मतदान हुआ है। मतदान के बाद बनते समीकरणों के बाद राजनेतिक दल भाजपा और कांग्रेस में बैचेनी बनी हुई है की आखिरकार सरकार कौन बनाएगा । हुए बंपर मतदान ने राजनेतिक गणित बिगाड़ दिया है। हाला की दोनो दल सरकार बनाने के दावे करते नज़र आ रहे हैं। मतदाता अब भी खामोश है और किसकी होगी सरकार जैसे सवालों पर अभी सिक्का खड़ा है। इसी बीच सट्टा बाजार ने अपना अपना अनुमान दिया है। मतदान के रुझान देखते हुए सटोरियों का बाजार भी गर्म है। देश के 6 प्रमुख सट्टा बाजार मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनवा रहे हैं। सट्टा बाजार कांग्रेस को 120 सीटें तो वही भाजपा को 100 सीटे के आस पास दे रहे है। वही 5 पोल्स में किसी को भी बहुमत नहीं मिलने की बात कही गई है। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटे है। सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 115 सीटों की आवश्यकता होगी। आइए आपको बताते है कि किस सट्टा बाजार का क्या आकलन है?

  • फलोदी सट्टा बाजार
    कांग्रेस- 110 से 117सीट
    बीजेपी- 100 से 107सीट
    अन्य- 4 से 7 सीट
  • पालनपुर सट्टा बाजार
    कांग्रेस- 115 सीट
    बीजेपी- 105 सीट
    अन्य- 10 सीट
  • करनाल सट्टा बाजार
    कांग्रेस- 118 सीट
    बीजेपी- 102 सीट
    अन्य- 10 सीट
  • कोलकाता सट्टा बाजार
    कांग्रेस- 125 सीट
    बीजेपी- 100 सीट
    अन्य- 05 सीट
    आपको बता दें कि हम एग्जिट पोल और सट्टा बाजार के इस आंकड़ों की पूरी तरह से पुष्टि नहीं करते है। रही बात मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।
    Ivnews इसकी पुष्टि नहीं करता है,

By V meena

error: Content is protected !!