
रतलाम IV NEWS
नवरात्रि के पहले दिन रविवार को शहर की रेलवे कालोनी में तेंदुए का रहवासियों ने मूवमेंट देखा है।
क्षेत्रवासियों ने वीडियो में रिकार्ड की तेंदुए की तस्वीरें और मूवमेंट को सोशल मीडिया में भी वायरल हो रही हैं। खबर के मुताबिक शहर में तेंदुआ घुसने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार तेंदुआ रविवार दोपहर 3-4 के बीच पहली बार रिटायर्ड रेलवे कॉलोनी, गांधी नगर और रेलवे कॉलोनी के बीच नाले के समीप दिखाई दिया। तेंदुए के हमले से एक रेलवे कर्मचारी घायल भी हो गया है।
सूचना के बाद घंटों बाद भी हर बार की तरह वन विभाग साधन विहीन और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने में असमर्थ दिखाई दिया। रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में रविवार दोपहर तेंदुआ दिखाई देते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार शुरुआत में कुछ युवकों ने इसे घर के पीछे नाले के समीप रिटायर्ड रेलवे कॉलोनी से गांधीनगर की ओर जाते हुए देखा और वीडियो भी बनाए। इसके बाद तेजी से खबर फैली तो फेरी वाले और सड़क किनारे से गुजरने वाले लोग इकट्ठा हो गए।
तेदुआं के मूवमेंट के कुछ लोगों ने वीडियो और फोटो में भी रिकार्ड किया। क्षेत्र में इतना डर का माहौल हो गया कि परिवारों ने बच्चों को बाहर निकलने से मना करते हुए घरों की खिड़कियां, दरवाजे भी बंद कर लिए।
बंगले में कर्मचारी को किया घायल
खबर के मुताबिक तेंदुए के हमले में सतीश उर्फ बंटी नाम का रेलवे कर्मचारी घायल हुआ है। बताया गया कि वह रेलवे अधिकारी के बंगले पर तैनात कर्मचारी उस समय बगीचे में काम कर रहा था कि तभी तेंदुए ने उस पर हमला करके उसे घायल कर दिया। उसकी चीख सुनकर लोग इकट्ठा हुए तो तेंदुआ भाग निकला। घायल कर्मचारी को निजी वाहन से रेलवे अस्पताल ले जाया गया है जहां उसका इलाज शुरु किया गया।
लापरवाह है वन विभाग
तेंदुए को भगाने गए कर्मचारी डंडा लेकर पंहुचे जो वापस लौट गए । फिर 2 घंटे बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे।।
जिले में वन विभाग की स्थिति जस की तस नजर आई। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग को दोपहर 4 बजे सूचना दी जिसपर करीब 5 बजे दो कर्मचारी हाथों में डंडा लेकर पंहुचे। लेकिन तेंदुए द्वारा कर्मचारी को घायल करने और वीडियो देखने के बाद लौट गए। इसके बाद शाम करीब 6.10 बजे डीएफओ और कुछ कर्मचारी पंहुचे लेकिन उनके पास भी तेंदुए को पकड़ने के लिए जरूरी संसाधन नजर नहीं आए।खबर लिखे जाने तक तेंदुआ पकड़ा नही गया था और ना रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए कोई ठोस प्रयास किए गए थे।