रतलाम एक नाबालिक बालिका द्वारा शादी से इंकार करने पर। एक जनपद सदस्य बालिका को उसके घर से उठा ले गया। जनपद सदस्य ने दुष्कर्म कर नाबालिक बालिका को छोड़ दिया। नाबालिक को घर से भगाने में जनपद सदस्य की एक अन्य युवक ने मदद की। पुलिस ने दोनो के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। जनपद सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिक बालिका के साथ जनपद सदस्यो द्वारा बलात्कार किए जाने का यह मामला रतलाम जिले के सरवन थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र की निवासी एक नाबालिक बालिका को उसके घर से जितेंद्र नाम का युवक उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसमें जितेंद्र की मदद एक अन्य युवक ने की।

नाबालिक ने अपने साथ हुई इस घटना की रिपोर्ट सरवन पुलिस थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जितेंद्र सैलाना जनपद के वार्ड क्रमांक 5 से जनपद सदस्य है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जिसमें आरोपी को मदद करने वाले युवक के बारे में पता लगा कर उसे भी गिरफ्तार करने में जुट गई।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!