रतलांम IVNEWS चेतक ब्रिज पर बीती रात को लोहे के पाइप काटकर चुराकर ले जा रहे चोरो की गेंग को पत्रकारों और पुलिस के तीन जवानों ने घेर कर पकड़ने की कोशिश की। इस कोशिश में 7 सदस्यी चोर गैंग के तीन सदस्य पकड़े गए बाकी के फरार हो गए। चोरो की यह गैंग ब्रिज पर लगे लोहे के पाइप काटकर चुरा कर ले जा रही थी।
घटना रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की है । पत्रकार हिम्मत जेथवार और रफीक खान दुपहिया वाहन से श्रीराम मंदिर से सैलाना बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। ओवरब्रिज पर से गुजरते समय उनकी निगाह ब्रिज पर लोहे के पाइप काट रहे कुछ युवकों पर पड़ी। दोनो पत्रकारों ने इसकी सूचना परिचित पुलिसकर्मियों को दी। सूचना पर
हाट की पुलिस चौकी के गोपाल आंजना, मनोहर सिंह ओर स्टेशन रोड थाने से अभिषेक और एक अन्य पुलिस जवान पहुचे। पत्रकारों ने पुलिस जवानों को चोरो के बारे में जानकारी दी और उनके साथ चोरो को पकड़ने के लिए घेराबन्दी में मदद की। अचानक पुलिस की घेराबंदी से घबराकर चोरो की गेंग के सदस्य भागने लगे। इस भागमभाग में पुलिस के हाथ 3 चोर लगे बाकी भागने में सफल रहे। चोरो की इस गैंग ने सैलान ब्रिज पर चोरों की पूरी गेम ब्रिज पर पड़े साइट में लोहे के पाइप पर अपना हाथ साफ कर रहे थे। पकड़े गए चोरो को स्टेशनरोड पुलिस थाने ले जाया गया। अब पुलिस इनसे इनके साथियो सहित चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पता लगाएगी।

By V meena

error: Content is protected !!