रतलाम शहर कांग्रेस के एक ब्लाक अध्यक्ष का लिखा पत्र यह बता रहा है कि रतलाम शहर कांग्रेस में सब कुछ ठीक नही चल रहा है। ब्लाक अध्यक्ष का लिखा यह पत्र अब सोशियल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पत्र में ब्लाक अध्यक्ष ने रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े करते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की बात लिखी है। ब्लाक अध्यक्ष ने यह पत्र 28 फरवरी 2023 को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को लिखा है। इसके एक माह अब प्रदेश कांग्रेस ने शहर कांग्रेस के दोनो ब्लाक ओर उप ब्लाक अध्यक्ष पद पर नई नियुक्तियां कर दी है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर ब्लाक अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले ब्लाक क्रमांक एक के अध्यक्ष विजयसिंह चौहान है। जो कभी महेंद्र कटारिया के खास माने जाते थे। कांग्रेस पार्टी ने विजयसिंह चौहान की पत्नी को नगर निगम चुनाव में पार्षद का टिकट दिया। वह चुनाव जीत कर पार्षद भी बनी। लेकिन नगर निगम चुनाव के बाद ब्लाक अध्यक्ष विजयसिंह चौहान अलग थलग पड़ गए। इसका खुलासा करते हुए उनके द्वारा 28 फरवरी 2023 को प्ररेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को लिखे पत्र में कहा कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया की कार्यप्रणाली केवल मेनेज्मनेट आधारित है। जमीनी सतह पर कुछ भी नही है।


पत्र में विजय चौहान ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया पर यह भी आरोप लगाया कि निगम चुनाव में कई वार्डो में अपने चहेते लोगो को टिकट दे दिए जबकी उन वार्डो में कांग्रेस के जितने वाले उम्मीदवार थे। इस वजह से कांग्रेस कई वार्डो में पराजित हुई। उन्होंने पत्र में साफ साफ कहा कि जमीनी कार्यकर्ताओ की उपेक्षा करने वाले शहर अध्यक्ष के साथ वह काम नही कर सकते है इसलिए वह ब्लाक अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते है। यह पत्र अब करीब एक माह बाद उस समय सोशियल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है जब प्रदेश कांग्रेस ने शहर कांग्रेस के दोनो ब्लाक ओर उप ब्लाक अध्यक्ष पद पर नई नियुक्तियां की है।

नई नियुक्तियों में शहर कांग्रेस के ब्लाक क्रमांक 1 के अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र प्रताप सिंह,ब्लॉक 2 अध्यक्ष बसंत पंड्या
उपब्लॉक अध्यक्ष गणेश यादव और सोहेल काजी बनाये गए।
अपनी नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त अध्यक्षों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ कांतिलाल भूरिया आदि का आभार माना है। लेकिन अब पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विजयसिंह चौहान के पत्र के वायरल होने से यह तो उजागर हो गया कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया के खिलाफ कार्यकर्ताओ में असंतोष है लेकिन यह असंतोष खुल कर सामने अब आया। ऐसे में आगामी समय मे होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा की जा रही चुनावी तैयारियां भी प्रभावित हुए बिना नही रह पाएगी।

By V meena

error: Content is protected !!