
रतलाम, 15 जून। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 9 वर्षों के कार्यकाल के दौरान सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के चौतरफा कार्य हुए हैं। आजादी के अमृत काल में देश तेज गति से तरक्की के पथ पर अग्रसर हुआ है। हर वर्ग को अपने देश को विकसित, समृद्धशाली और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देना है। प्रबुद्धजन एवं व्यापारी वर्ग की देश की उन्नति में महती भूमिका है। मोदी जी के नेतृत्व देश, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। इसे आगामी 2 वर्षों में विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाना है।केंद्रीय मंत्री श्री सोमप्रकाश ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश का चौतरफा विकास हुआ है। एक्सप्रेस-वे के साथ हवाई अड्डों का विकास एवं रेलवे को भी नई ऊंचाइयां मिली है। दिल्ली-मुंबई के बीच बन रहा यह एक्सप्रेस-वे जहां से भी गुजर रहा है, वहां विकास के नए द्वार खोलेगा।

सांसद श्री डामोर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने 9 वर्षों में जो कार्य किए है, वह आजादी के बाद 6 दशकों में अन्य सरकारे नहीं कर पाई। आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। एक्सप्रेस-वे के रूप में क्षेत्र को विकास का तीर्थ मिल गया है। विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि रतलाम में एक्सप्रेस-वे के समीप विशेष निवेश क्षेत्र विकसित होगा, जिससे हमारा क्षेत्र मालवा का प्रमुख उद्योग एवं व्यापार केंद्र बनेगा। इस एक्सप्रेस-वे से दिल्ली-मुंबई चंद घंटों में पहुंचा जा सकेगा। इससे आयात-निर्यात की सुविधा बढे़गी। ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने कहा कि केंद्र में मोदी जी एवं प्रदेश में शिवराज जी के नेतृत्व में भाजपा ने सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण का इतिहास लिखा है। विकास के नए द्वार खोल है, जिससे हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र को एक्सप्रेस-वे विकास की नई दिशा में ले जाएगा। कार्यक्रम का संचालन बाबूलाल कर्णधार द्वारा किया गया।