रतलाम ग्राम बड़ोदिया में मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी जेल पहुच गया है। वही क्षेत्रीय विधायक ने मासूम बालिका का हाल जाना और परिजनों से चर्चा कर हर संभव मदद का आश्वाशन दिया।

ग्राम बड़ोदिया में शनिवार रात को घर के बाहर अपनी नानी के साथ सो रही 8साल की बच्ची का मुंह दबाकर गांव का 33 साल का युवक राजेन्द्रसिंह उठा ले गया। दूर एक खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची के साथ जमकर मारपीट भी की। कुछ देर बाद बच्ची रोती-चीखती आई तो घर वालों को पता चला। बच्ची को गंभीर हालत में एमसीएच में भर्ती किया गया है। आरोपी दुष्कर्म के बाद अपने खेत पर बने कमरे में जाकर सो गया था। घटना की सूचना नामली पुलिस को सुबह मिली। पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेकर आरोपी को रविवार दोपहर में गिरफ्तार किया। आरोपी के मोबाइल में कई पोर्न फिल्में मिली।

मामले की खबर मिलते ही रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना रविवार दोपहर को एम सी एच पहुंचे और पीड़िता मासूम से मुलाकात कर हालचाल जाने और चिकित्सको को उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही नही होने के निर्देश दिए । ग्रामीण विधायक ने पीड़िता मासूम के परिजनों से भी चर्चा की और आरोपी को सख्त सजा दिलवाने और पीड़ित को आर्थिक मदद करने की घोषणा की । फिलहाल मासूम इलाज के लिए फिलहाल एमसीएच में भर्ती है।
इधर नामली पुलिस ने आज आरोपी राजेंदसिंह को न्यायलय में पेश किया जहा से न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!