रतलाम । जिला भाजपा ने भाजपा आलोट मण्डल अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति कर अपनी पार्टी के पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओ को एक नया संदेश दिया है की भष्ट्राचार के खिलाफ जनता की आवाज उठाना उनको महंगा पड़ सकता है। क्षेत्र के किसानों एवम गरीब जनता से अवेधी वसूली करने वाले पुलिस कर्मियों को हटाने की मांग को लेकर पुलिस थाने के सामने धरना देने वाले भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रमसिंह आंजना को पद से हटा दिया है।
जिला भाजपा ने विक्रमसिंह आंजना के स्थान पर छात्र राजनीति से भाजपा की राजनीति में आये दिलीपसिंह डोडिया को नया मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया है। हटाये गए मण्डल अध्यक्ष विक्रमसिंह आंजना को जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। लेकिन विक्रमसिंह आंजना ने कार्यसमिति सदस्य पद से इस्तीफा देने की बात यह कहते हुए कही है कि जब में मण्डल के लायक नही तो में जिला कार्यसमिति में कैसे कार्य कर पाऊंगा।

विधानसभा चुनाव के नजदीक समय मे जिला भाजपा के द्वारा मण्डल अध्यक्ष पद पर परिवर्तन से आलोट क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में अंदर ही अंदर आक्रोश है। हालांकि भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह आंजना के साथ पुलिस थाने के सामने धरना देने वाले पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश कोठारी का कहना है कि श्री आंजना का मण्डल अध्यक्ष पद का कार्यकाल पूरा हो चुका था। मण्डल अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति की कवायद 3 माह से चल रही थी। थाने के सामने हुए धरना आंदोलन से मण्डल अध्यक्ष पद की नियुक्ति का कोई संबंध नही है।


आलोट मंडल अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद विक्रम सिह आंजना ने एक बयान जारी कर कहा कि आलोट विधानसभा में जो खेल चल रहा है यह पार्टी को बड़ा नुकसान पहुंचाएगा। पार्टी ने आज मेरी राजनीतिक हत्या कर दी इससे पहले पार्टी ने रमेश मालवीय कीराजनीतिक हत्या कर दी थी जनता सब देख रही है मेरे पीठ पीछे साथियों ने छुरा घोपा है। पार्टी में गरीबों की कोई वैल्यू नहीं बची।
उन्होंने कहां है कि पार्टी में धृतराष्ट्र का राज्य चल रहा है यह पार्टी पंडित दीनदयाल जी के विचारों वाली नहीं रही। किसानों की लड़ाई लड़ना मुझे महंगी पड़ी।क्योंकि जिन पुलिस वालो को यहा से हटाया मेने उनके खिलाफ 4 किसानों के शपथ पत्र सहित बयान दर्ज कराए थे।में उनको सस्पेंड करवाना चाहता था।लेकिन इन लोगो ने उनके केवल ट्रांसफर किए। उन पॉलिकर्मियो को सस्पेंड होना था में हमेशा किसानों के साथ हु ओर रहूंगा ।उन्होंने कहा कि मुझे जिला भाजपा कार्यकारणी में सदस्य बनाया गया है। में जिला कार्यकारणी से इस्तीफा दे रहा हु। अगर में मंडल में रहने लायक नहीं था तो में वहा भी काम नहीं कर पाऊंगा।क्यों की में अब गुटबाजी का। शिकार नहीं होऊंगा।


23 मई 2023 को भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह आंजना पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश कोठारी सहित कई भाजपा के पदाधिकारी आलोट थाने के बाहर धरने पर बैठे थे। मामला किसानों से अवैध वसूली से जुड़ा था जिसमें पिपलिया सिसोदिया के किसान शंकरलाल मालवीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे उन्होंने कहा कि मैं जेसीबी से खेत लेवलिंग का कार्य कर रहा था तभी पुलिस कर्मी आए और कनपटी पर पिस्टल बढ़ाकर 20 हजार की अवैध वसूली के आरोप लगाए थे जिसकी शिकायत शपथ पत्र देकर की थी। मामले में अन्य किसानों ने भी शपथ पत्र के साथ अपनी शिकायत की थी।
इसके बाद भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने आलोट पुलिस थाने के बाहर धरना देने वाले 8 भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को नोटिस दिए थे जिसमें उन्होंने कहा था कि आपके द्वारा दिया गया धरना पार्टी गाइडलाइंस के विपरीत है।हालांकि मामले में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने चारों पुलिसकर्मी को आलोट से जावरा 1 दिन पूर्व ही ट्रांसफर कर दिया था। पूरे मामले में जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा का कहना है कि पार्टी हाईकमान ने जिले भर में 3 मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं, विक्रम सिंह आंजना भाजपा के मजबूत कार्यकर्ता है उनको हमने जिला कार्यकारिणी में सदस्य बनाया है, सब मिलकर आगे भाजपा के लिए कार्य करेंगे।

You missed

error: Content is protected !!