रतलाम/ विधानसभा चुनाव में पांच माह बचे है और भाजपा ने अपने पुराने मण्डल अध्यक्षो में परिवर्तन करना शुरू कर दिया है। भाजपा ने आज जिले के अपने तीन पुराने मंडल अध्यक्षो को हटाकर उनके स्थान पर नए मंडल अध्यक्ष बनाये है। एक नया मण्डल भी बनाकर उसका भी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। हटाये गए पुराने तीनो मंडलो के अध्यक्षो को जिला भाजपा का कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा की अनुशंसा पर रतलाम जिले मे आलोट विधानसभा के नए श्री जोगणिया माता मंडल का गठन किया है। इस मंडल मे संभाग प्रभारी आलोक शर्मा, और जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय की सहमति से शांतिलाल पाटीदार को पहला मंडल अध्यक्ष नियुक्ति किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने रतलाम जिले के 3 मंडलों मे भी नवीन अध्यक्ष नियुक्त किए है। धराड़ मे राकेश पाटीदार (बारिया), रावटी मे शक्ति सिंह चौहान तथा आलोट मे दिलीप सिंह डोडिया मंडल अध्यक्ष बनाए गए है।

हटाये गए तीनो मंडलो के अध्यक्षो को भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है।भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने उज्जैन संभाग प्रभारी आलोक शर्मा एवं जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय की सहमति से पूर्व मंडल अध्यक्ष आन्नदीलाल राठौर, विक्रम सिंह आंजना, अम्बाराम गरवाल, को भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!