रतलाम सैलाना क्षेत्र में पीली मिट्टी की खदान धसने से मिट्टी के नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे घायल हो गए। मृतक ओर घायल एक ही परिवार के है। घायल बच्चो को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

घटना दोपहर लगभग ढाई बजे की है। सैलाना शिवगढ़ रोड के बीच जमुना पुल के पास पीली मिट्टी की खदान में एक परिवार मिट्टी खोदने पहुचा था। इस परिवार के 4 सदस्य खदान के ऊपर थे। जबकि एक महिला और उसके दो बच्चे नीचे थे। मिट्टी खोदने के दौरान अचानक खदान धस गई। जिसमें महिला और दो बच्चे दब गए।

घटना की सूचना मिलते ही सैलाना से पुलिस फायर ब्रिग्रेड का अमला पहुचा। ग्रामीण भी बड़ी संख्या में पहुच गये थे। महिला और दोनो बच्चो को मिट्टी के नीचे से निकाल कर हॉस्पिटल पहुचाया गया।

हॉस्पिटल में महिला को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। जबकि एक बच्चे को गंभीर होने के कारण इलाज हेतु रतलाम रेफर किया गया। मृत महिला का नाम रेवालीबाई पति कालूसिंह, तथा सोनू 12 वर्ष ओर दिलीप 14 वर्ष है। ये सभी घर की लिपाई के लिए मिट्टी खोदने गए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!