
रतलाम, (ivnews ) महापर्व छठ के पावन अवसर पर रविवार शाम कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप उत्तर भारतीय समाज द्वारा आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाजजनों से मुलाकात कर महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि भारत पर्वों और त्योहारों की समृद्ध परंपरा वाला देश है। यहां मनाया जाने वाला प्रत्येक पर्व हमारी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने के साथ ही सांस्कृतिक विरासत को भी समृद्ध करता है। छठ महापर्व उत्तर भारत का प्रमुख आस्था और लोक परंपरा से जुड़ा पर्व है। उन्होंने समाजजनों से इस पावन अवसर पर समाज की उन्नति, एकता और समृद्धि के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में उत्तर भारतीय समाज के सदस्यों ने मंत्री चेतन्य काश्यप का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, मंडल महामंत्री विवेक शर्मा, संदीप मौर्य, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया, निशा सोमानी, देवशंकर पाण्डे, राकेश मिश्रा, रविन्द्र सिंह, अमरसिंह, दिनेश सिंह, पारसनाथ, आदित्य पाण्डे सहित समाजजन एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
