
रतलाम ( ivnews ) बेटी के प्रेम विवाह से नाराज होकर दामाद पर गोली चलाने वाले ससुर और उसके एक साथी को जी आर पी ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हमले मे प्रयुक्त पिस्टल भी जब्त की है.
जानकारी के अनुसार 19 अक्टूबर 2026 को फरियादी सुनील प्रजापत (29) ट्रेन से उतरकर रेलवे स्टेशन स्थित रेस्टोरेंट ऑन व्हील के पीछे से जा रहा था, तभी दो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उस पर दो फायर किए। एक गोली उसकी पीठ में जा लगी। जीआरपी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और घायल को अस्पताल पहुंचाया। बाद में वडोदरा में ऑपरेशन कर गोली निकाली गई।
पुलिस की जांच मे सामने आया की हमले का मुख्य आरोपी कोमल सिंह पंवार है जो फरियादी का ससुर है। फरियादी द्वारा उसकी बेटी से प्रेम विवाह करने से नाराज होकर उसने अपने साथी के साथ वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर पिस्टल जब्त कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
- कोमल सिंह पंवार पिता शंभू सिंह पंवार (49), निवासी जूनी कलाल सेरी, रतलाम (मुख्य आरोपी)।
- गौरव नागदा पिता जवाहरलाल नागदा (37), निवासी जवाहर मार्ग, नागदा जंक्शन, जिला उज्जैन (सह-आरोपी)।
सराहनीय भूमिका:
थाना प्रभारी उनि. सोहनलाल पाटीदार, सउनि. नौशाद खान, सउनि. शिव सिंह तथा आरक्षक संजय, लवेंद्र भट्ट, अंकित शेखावत, अभिषेक, भूपेन्द्र एवं रिषभ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
