
रतलाम ( ivnews )बच्ची को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकली एक महिला ने घर से कुछ दूर स्तिथ एक कुए मे अपने दो बच्चो सहित छलांग लगा दी.. हादसे मे माँ और दोनों बच्चो की मौत हो गई. हादसे से गांव मे शोक छा गया. महिला ने यह कदम क्यों उठाया इसका अभी खुलासा नहीं हुआ. पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है.
यह घटना दिल दहला देने वाली घटना है रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र के मीनाखेड़ा की गांव की. गांव की निवासी 26 वर्षीय दयाबाई आज सुबह करीब आठ बजे अपनीn 5 वर्षीय बेटी दक्षु को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकली. महिला ने 3 वर्षीय बेटे अरविन्द को भी साथ लिया हुआ था. घर से निकलने के बाद रास्ते मे पढ़ने वाले कुए मे अचानक महिला ने दोनों बच्चो सहित छलांग लगा दी. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हुए.
ग्रामीणों की मदद से तीनों को कुएं से बाहर निकाला गया और जावरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल महिला ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी वजह सामने नहीं आई है। औद्योगिक थाना जावरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
