रतलाम, ( ivnews ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत रतलाम में ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। हनुमान ताल, 80 फीट रोड पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘वी विल डू इट’ की भव्य आकृति बनाकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं द्वारा बनाई गई ‘वी विल डू इट’ की आकर्षक आकृति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।


25 वर्षों के कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों का कार्यकाल पूर्ण किया है। उनके जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा द्वारा एक माह का सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न सेवा गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
मंत्री काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। ‘वी विल डू इट’ का संदेश इसी लक्ष्य को साकार करने के दृढ़ विश्वास और सामूहिक प्रयासों का प्रतीक है। रतलाम में कार्यकर्ताओं ने इस आकृति के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी रहे मौजूद
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में बनाई गई ‘वी विल डू इट’ की भव्य आकृति ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, प्रवीण सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, सोनू यादव, अनिता कटारिया, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला मंत्री अनुज शर्मा एवं राजेंद्र पाटीदार सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मीडिया सह प्रभारी नीलेश बाफना, नीरज बरमेचा, आईटी सेल के नीलेश राव, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, नीलेश गांधी, आदित्य डागा, सोना शर्मा, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, आकाश खड़के, शुभम चौहान, भूपेंद्र कावड़िया, विवेक शर्मा, सुबेंद्र गुर्जर, भावना गुर्जर, निखिल बोरीवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी, महामंत्री कृष्णा डिंडोर, मंडल अध्यक्ष राहुल रांका, जयेश जाजोरिया, रजनीश गोयल, श्रीकांत डोसी, मंसूर जमादार एवं डॉ. भरत शर्मा सहित सेवा के रंग टोली के सदस्य राजेंद्र पाटीदार, गौरव मूणत और पूजा बोहरा मौजूद रहे।
इसके अलावा एमआईसी सदस्य, पार्षद, एल्डरमेन, आरडीए सदस्य एवं भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!