प्रतीकात्मक फोटो


रतलाम (IVNEWS)। सरस्वती शिशु मंदिर मे कक्षा दूसरी के छात्र के साथ प्राचार्य द्वारा मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. छात्र के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.प्राचार्य की पिटाई से घायल हुआ दूसरी कक्षा का छात्र अब डरा हुआ है और स्कूल जाने से मना कर रहा है.

घटना रतलाम जिले के ताल क्षेत्र की है. ग्राम करवाखेड़ी निवासी बाबूलाल धाकड़ ने ताल पुलिस थाने मे दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक उसके दो बेटे हैं। दोनों सरस्वती शिशु मन्दिर स्कूल मे पढ़ते है. बड़ा बेटा रुद (8) कक्षा तीसरी में और छोटा बेटा अंकित (6) कक्षा दूसरी में है. वह 21 अगस्त को काम से ताल गया था, जबकि दोनों बच्चे स्कूल गए थे।
रात करीब 11 बजे जब वह घर लौटा तो उसने छोटे बेटे अंकित के उल्टे हाथ में कोहनी के पास चोट और खून निकलता देखा। उसके गाल और हाथ पर भी चोट के निशान बताए गए। अगले दिन उसने अपने बच्चे से घटना के बारे में पूछा तो अंकित ने बताया कि स्कूल में रेस्ट के दौरान सोने पर विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश वाघेला ने उसके साथ हाथ से मारपीट की।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उसने प्राचार्य से बच्चे के साथ मारपीट को लेकर बात की तो उसे कथित रूप से धमकी दी गई कि यदि उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई तो उसके बच्चों को स्कूल से निकाल दिया जाएगा। शिकायतकर्ता के मुताबिक इसी डर के कारण उसने तत्काल पुलिस में शिकायत नहीं की।
अब बच्चे के लगातार डरे रहने और स्कूल जाने से इनकार करने के बाद वह बच्चे को लेकर थाने पहुंचा और पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले मे प्राचार्य ओमप्रकाश बघेल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!