Oplus_16908288

रतलाम ( ivnews ) रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों की शुद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में सघन जांच अभियान शुरू किया है। कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत गुरुवार को विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश कुमार गुप्ता ने माणक चौक स्थित पालीवाल ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। जांच के दौरान यहां करीब 300 किलो संदिग्ध घी पाया गया। घी में मिलावट की आशंका के चलते विभागीय टीम ने इसके नमूने लिए। साथ ही करीब 295 लीटर घी, जिसकी अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपए बताई गई है, को जब्त कर लिया गया।
इसके अलावा टीम ने यामिनी स्वीट्स एवं नमकीन से मावा कटलस और पिस्ता पतिसा के नमूने लिए। वहीं श्रीनाथ नमकीन, शहर सराय से नमकीन सेव का नमूना लिया गया।
खाद्य पदार्थों के सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
त्योहारों के मद्देनजर खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप की स्थिति है। विभाग द्वारा आने वाले दिनों में भी खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच जारी रखने की बात कही गई है।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!