रतलाम ( ivnews )
रतलाम मे रविवार सुबह पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक पारिवारिक कलह हत्या की वजह है.
पुलिस ने आरोपित पति को मौके से हिरासत में ले लिया है

माणक चौक थाना क्षेत्र के सोनार बावड़ी इलाके में रविवार सुबह करीब 11 बजे असगर अली ने अपनी पत्नी रुकेया की गला रेतकर हत्या कर दी।
मृतका की पहचान 32 वर्षीय रुकैया के रूप में हुई है। पति द्वारा हमला किये जाने पर महिला की चीख सुनकर उसका बड़ा भाई मुस्तफा पड़ोसियों को लेकर घर के अंदर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घर के कमरे में बिस्तर पर रुकैया लहूलुहान अवस्था में पड़ी थी, जबकि आरोपित असगर अली उसकी छाती पर बैठकर धारदार हथियार से उसका गला रेत रहा था। लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह उनकी ओर भी आक्रामक हो गया। इसके बाद सभी बाहर निकल आए और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही माणक चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में ले लिया। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतका अपने पीछे दो वर्षीय पुत्र और सात वर्षीय पुत्री को छोड़ गई है।
हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है.सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और बोहरा समाज के सदस्य मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपित से पूछताछ के बाद हत्या के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

By V meena

error: Content is protected !!