रतलाम (ivnews ) शहर के शिक्षा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई, जब अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का शुभारंभ न्यू रोड स्थित रतलाम प्लाजा के थर्ड फ्लोर पर बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रतलाम नगर निगम के महापौर प्रहलाद पटेल एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय उपस्थित रहे। अतिथियों ने विधिवत फीता काटकर नई शाखा का शुभारंभ किया तथा अभ्यास परिवार को शुभकामनाएं देते हुए इस पहल को रतलाम के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।


कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10:30 बजे हुई। बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षाविद एवं शहर के गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए और नई शाखा के शुभारंभ के साक्षी बने।
इस अवसर पर महापौर प्रह्लाद पटेल ने संस्थान की आधुनिक व्यवस्थाओं, डिजिटल क्लासरूम एवं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि अब रतलाम में भी विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा और आधुनिक संसाधन उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह रतलाम शहर के लिए गर्व की बात है कि यहां ऐसे शैक्षणिक संस्थान विकसित हो रहे हैं जो कोटा और इंदौर जैसे बड़े शिक्षा केंद्रों की सुविधाओं की बराबरी कर रहे हैं।
वहीं जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के लगातार उत्कृष्ट परिणामों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्थान वर्षों से विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि “अभ्यास के शानदार परिणाम इस बात का प्रमाण हैं कि यहां शिक्षा को गंभीरता और समर्पण के साथ दिया जाता है। आज रतलाम के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थी भी यहां अध्ययन के लिए आ रहे हैं। रतलाम को ऐसे ही संस्थानों की आवश्यकता थी, जहां विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर आधुनिक शिक्षण व्यवस्था, अनुभवी फैकल्टी, डिजिटल क्लासरूम और प्रतियोगी परीक्षाओं की संपूर्ण तैयारी की सुविधाएं मिल सकें।”
अतिथियों ने संस्थान का अवलोकन कर यहां उपलब्ध आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों, स्मार्ट क्लासरूम एवं अध्ययन वातावरण की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों एवं पूरे आयोजन में उत्साह और हर्ष का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर रतलाम शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, अभिभावक एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे। सभी ने अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की पूरी टीम को नई शाखा के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि यह नई शाखा रतलाम के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का लक्ष्य केवल पढ़ाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को सफलता की दिशा में सही मार्गदर्शन देकर उनके सपनों को साकार करना है। नई शाखा का शुभारंभ इसी संकल्प को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

By V meena

error: Content is protected !!