
रतलाम (IV News) जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माननखेड़ा पुलिस चौकी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 6 लाख 30 हजार रुपये कीमत की 3 किलो 150 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिलेभर में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना रिंगनोद एवं पुलिस चौकी माननखेड़ा की टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस को 1 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक MP14 NG 1255 से अवैध अफीम लेकर जडवास के कच्चे रास्ते से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राजेश मालवीय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने माननखेड़ा चौकी के सामने फोरलेन मार्ग पर घेराबंदी की।

एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 3 किलो 150 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र राठौर (32) निवासी सरसोद, थाना दलौदा, जिला मंदसौर को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
जप्त मश्रुका
- 3.15 किलोग्राम अवैध अफीम, कीमत लगभग 6 लाख 30 हजार रुपये
- मोटरसाइकिल क्रमांक MP14 NG 1255, कीमत लगभग 50 हजार रुपये
पुलिस आरोपी से बरामद अफीम के स्रोत एवं तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश मालवीय, प्रधान आरक्षक हर्षवर्धन सिंह जगावत तथा पुलिस टीम के सदस्य घनश्याम कुमावत, संतोष कुमार, अनिल डांगी, सुरेश उपाध्याय, जालम सिंह एवं शांतिलाल बामनिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
