रतलाम (IV News)। जिले में चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भुतेड़ा टोल प्लाजा के पास खड़ी पिकअप वाहन से शराब चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 4 पेटी शराब, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक कटर बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार फरियादी निखिल सिलोदिया (22) निवासी ग्राम दताना, जिला उज्जैन ने 19 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उज्जैन-जावरा रोड स्थित भुतेड़ा टोल प्लाजा के पास उसकी पिकअप वाहन से शासकीय शराब की 4 पेटियां चोरी हो गई थीं। शिकायत पर थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में अपराध क्रमांक 262/2026 धारा 305(सी) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश गाडरिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और तकनीकी जांच के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को चिन्हित कर हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।
गिरफ्तार आरोपी
अनीष हाड़ा (21), निवासी कंजर डेरा उखेड़िया
रोहित चौहान (24), निवासी कंजर डेरा उखेड़िया
राहुल कंजर (30), निवासी कंजर डेरा उखेड़िया
जप्त मश्रुका
4 पेटी बीयर शराब (कीमत लगभग ₹8 हजार)
वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹30 हजार)
चोरी में उपयोग किया गया कटर
पुलिस अब आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं में संलिप्तता और उनके आपराधिक रिकॉर्ड के संबंध में पूछताछ कर रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश गाडरिया, उनि शिवेन्द्र कुमार, उनि प्रतापसिंह भदौरिया, सउनि रावड़ी डामोर, प्रआर दिलीप शर्मा, हेमन्त लिम्बोदिया, शिवपाल सिंह, हरदीप जाट, दीपराज सिंह, बालकृष्ण एवं अभिजीत सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

By V meena

error: Content is protected !!